पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार
…………………………..
जौनपुर आवाज न्यूज़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में इन दिनों आठ कर्मचारियों की बाबू से चपरासी मूल पद पर वापसी को लेकर सरगर्मियां तेज है। विश्वविद्यालय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इन आठ कर्मचारियों की पदोन्नति तदर्थ रूप से सन 1995 एवं सन 2004 में हुई थी किंतु जैसे-जैसे रिटायरमेंट का समय करीब आया है इन बाबुओं के मन में रिटायरमेंट के लाभ को लेकर चिंता सताने लगी जिससे उनका जीएफ एवं पेंशन आदि लाभ प्रभावित हो रहा था। इन सभी कर्मचारियों ने मिलकर विश्वविद्यालय में मूल पद चपरासी पर वापसी हेतु प्रत्यावेदन दिया जिसकी सुनवाई नहीं हुई फिर यह सभी एक साथ मिलकर हाई कोर्ट में रिट दाखिल किया जिसमें हाईकोर्ट ने इनको मूल पद चपरासी पर डाइवर्ट करने के लिए आदेश जारी कर दिया ।इस प्रकार हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय कार्य परिषद ने उनके पक्ष में निर्णय लिया और उनके मूल पद पर वापसी हेतु प्रभारी कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह ने पत्र जारी कर दिया है। अपने मूल पद पर वापस होने वाले कर्मचारी चंद्रेश शर्मा, राकेश कुमार मिश्रा,वीरेंद्र कुमार,उबेद अहमद, शशिकांत त्रिपाठी, श्यामा यादव,राधा रमन पटेल तथा विनोद कुमार सिंह शामिल हैं ।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














