✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर।मुकदमा दर्ज करने के नाम पर बक्सा थानाध्यक्ष (एसओ) पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए और बक्सा थानाध्यक्ष के तत्काल निलंबन की मांग की।
अधिवक्ताओं का आरोप था कि मुकदमा दर्ज करने के लिए अवैध धनराशि की मांग की गई, जिससे अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।
धरने और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनकी शिकायत सुनी और निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जौनपुर: एसओ बक्सा पर रिश्वत मांगने का आरोप, कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसपी कार्यालय के सामने धरना
🔊 खबर सुनें





