Home आवाज़ न्यूज़ लोहागढ़ किले हत्याकांड: मंगेतर और प्रेमी ने मिलकर रियल एस्टेट कारोबारी केतन...

लोहागढ़ किले हत्याकांड: मंगेतर और प्रेमी ने मिलकर रियल एस्टेट कारोबारी केतन को खाई में धकेला, 6 महीने में 2004 बार बात की

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले में रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला अब और सनसनीखेज होता जा रहा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर साजिश रची और केतन को किले की चट्टान से नीचे धकेल दिया।

साजिश की परतें

यह भी पढ़ें: जालौन में पुलिस मुठभेड़: कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी मोनू यादव गिरफ्तार

  • हत्या से एक दिन पहले (17 जून) सिया और चेतन पुणे के एक कैफे में मिले थे, जहां CCTV फुटेज में दोनों साफ दिख रहे हैं।
  • दोनों ने इंटरनेट पर हत्या का तरीका सर्च किया था।
  • पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया। सिया ने इशारा किया और चेतन ने केतन को धक्का दिया।

फोन कॉल्स का चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस को मिले डेटा के अनुसार, सिया और चेतन ने पिछले 6 महीनों में 2004 बार फोन पर बात की और कुल 238 घंटे फोन पर बिताए।

परिवारों की प्रतिक्रिया
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने रोते हुए कहा, “अगर शादी नहीं करनी थी तो चली जाती, हत्या क्यों की?”
सिया के पिता ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि दोषी को सजा मिलनी चाहिए, भले ही वह उनकी बेटी ही क्यों न हो।
चेतन के पिता ने दावा किया कि सिया ने उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया है।

महाराष्ट्र सरकार का एक्शन
विधानसभा में मुद्दा उठने के बाद पीठासीन अधिकारी ने राज्य सरकार को SIT गठित करने का आदेश दिया है। दोनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

The post लोहागढ़ किले हत्याकांड: मंगेतर और प्रेमी ने मिलकर रियल एस्टेट कारोबारी केतन को खाई में धकेला, 6 महीने में 2004 बार बात की appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशैलजा यादव का बिहार पीसीएस में चयन
Next articleमानसून से पहले चमोली में कहर: नारायण बगड़ बाजार में मलबे ने ढाया भारी नुकसान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।