उत्तराखंड में मानसून अभी दस्तक भी नहीं दे पाया है, लेकिन भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। चमोली जिले के नारायण बगड़ बाजार में देर रात अचानक सूखे नाले में उफान आ गया और भारी मात्रा में मलबा, पत्थर व बोल्डर बाजार में घुस आए। इससे सड़क पर खड़े कई वाहन मलबे में दब गए और आसपास की दुकानों व घरों को भी नुकसान पहुंचा।
रात के समय अचानक आई इस आपदा से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखते-चिल्लाते अपने घरों से बाहर निकले। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी और मलबा इतनी तेजी से आया कि कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर और हॉस्पिटल आवास क्षेत्र भी प्रभावित हुए। ग्वालदम हाईवे मलबे से पूरी तरह बंद हो गया था।
सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी के निर्देश पर राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची। हाईवे से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है, जबकि बाजार में मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन नुकसान का विस्तृत आकलन कर रहा है।
The post मानसून से पहले चमोली में कहर: नारायण बगड़ बाजार में मलबे ने ढाया भारी नुकसान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav


