Home जौनपुर सोनार की दुकान में घुसकर दबंगों का तांडव, जमकर मारपीट*

सोनार की दुकान में घुसकर दबंगों का तांडव, जमकर मारपीट*

0
🔊 खबर सुनें
सिकरारा के गुलजारगंज बजार की घटना, वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर।सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार स्थित एक सोने की दुकान में घुसकर कुछ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग दुकान में पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि हिंद की आवाज़ पोर्टल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकला, आरोप
Next articleअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर पलामू में 5 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।