खुटहन, जौनपुर। शेख असरखपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को एक किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने चकमार्ग की पैमाइश कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया, जिसके बाद किसान सुरक्षित नीचे उतर आया।
गांव निवासी सतीश कुमार यादव का आरोप है कि वह पिछले एक वर्ष से चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। उनका कहना है कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज करीब 700 मीटर लंबे चकमार्ग को कुछ लोगों ने अपने खेतों में मिला लिया है। इसके बावजूद कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट से आहत होकर गुरुवार सुबह करीब सात बजे सतीश यादव गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए और चेतावनी दी कि यदि चकमार्ग का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो वह आत्मघाती कदम उठा लेंगे।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग की टीम, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। किसी अनहोनी से बचने के लिए फायर कर्मियों ने टावर के नीचे सुरक्षा जाल और गद्दे बिछा दिए।
काफी देर तक चली मशक्कत के बाद प्रशासन ने चकमार्ग की पैमाइश कराकर जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य शुरू कराया। इसके बाद किसान टावर से नीचे उतर आया। किसान के सुरक्षित नीचे आने पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
— आवाज़ न्यूज़
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












