शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को गुरुवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के छह लोकसभा सदस्य नई दिल्ली में हुई संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। यह घटनाक्रम उन अटकलों के बीच आया है कि ये छह सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं, जिससे उद्धव सेना एक बार फिर विभाजित हो सकती है। उद्धव सेना के नौ लोकसभा सदस्य हैं। उनमें से केवल तीन ही गुरुवार की संसदीय बैठक में शामिल हुए।
यूबीटी के मुख्य सचेतक देसाई ने कहा है कि पार्टी बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। देसाई ने पत्रकारों से कहा, “उन्हें यह बताना होगा कि सचेतक होने के बावजूद वे बैठक में क्यों नहीं आए। इसके अलावा, उन्होंने बैठक में न आने का कोई विस्तृत कारण भी नहीं बताया।” इस बीच, ठाकरे के करीबी माने जाने वाले शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इन सांसदों को ‘गद्दार’ बताया है। उन्होंने कहा, “अगर बाकी 6 सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की है, तो उसकी तस्वीर दिखाइए… इसे रणनीति नहीं, गद्दारी कहते हैं।
The post उद्धव सेना पर दूसरी बार विभाजन का खतरा मंडरा रहा , कई सांसदों ने बैठक में भाग नहीं लिया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.











