Home आवाज़ न्यूज़ बीर बाल दिवस का भव्य आयोजन: बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का...

बीर बाल दिवस का भव्य आयोजन: बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

कर किरपा तेरे गुण गावँ कर किरपा तेरे को आसित आरव ने पेश कर खूब तालियां बटोरी

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आज साहिबजादों की अद्वितीय वीरता और बलिदान की याद में “वीर बाल दिवस” कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक केंद्र प्रेक्षागृह में हुआ। यह विशेष कार्यक्रम बच्चों के साहस, उनकी रचनात्मकता और अद्वितीय कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्धभुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज के के.डी.क्रू ग्रुप के बच्चों द्वारा गणेश वंदना “तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश” से की, इसके बाद “सुस्वागतम सुस्वागतम, अलबेला सजन” गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी।

इसके बाद प्रयागराज के उभरते नवोदित कलाकार आसित आरव साईं ने प्रेरणादायक गीत कर किरपा तेरे गुण गावँ कर किरपा तेरे तथा वह वह गोविंद सिंह आपे गुर चेला को पेश कर प्रेक्षागृह में बैठे लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद वैष्णवी चावला द्वारा मनमोहक भरतनाट्यम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को अभिभूत किया। इसी क्रम यशिका त्रिपाठी द्वारा गणेश जी के विवाह पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।

बाल दिवस पर आयोजित इस आयोजन ने बच्चों को प्रेरणा देने के साथ-साथ समाज को बच्चों के महत्व को समझने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर केंद्र के समस्त अधिकारी, कर्मचारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र अशित और आरव साईं जो साईं बंधुओं के नाम से प्रसिद्ध है उनका प्रदर्शन रहा। तालिया की गूंज ने पूरी सभा को खुशी से सराबोर कर दिया। गौर तलब है कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा भी देखने को मिलती है।

The post बीर बाल दिवस का भव्य आयोजन: बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपूर्व प्रधानमंत्री और भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन
Next articleपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।