Home आवाज़ न्यूज़ JAUNPUR NEWS : बैनामे की जमीन को लेकर हुआ खूनी विवाद, महिला...

JAUNPUR NEWS : बैनामे की जमीन को लेकर हुआ खूनी विवाद, महिला की पीट पीटकर हत्या

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली ( वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
महराजगंज (जौनपुर)। महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद में एक आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीएम बदलापुर, सीओ बदलापुर, चार थानों की पुलिस फोर्स तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में नामजद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मृतका की पहचान सवंसा गांव निवासी 45 वर्षीय चेतना सिंह के रूप में हुई है, जो आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थीं। मृतका के भाई संदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह वह अपनी बहन चेतना सिंह के साथ ओम प्रकाश सिंह को उनकी बैनामा की जमीन जोतने से रोकने गए थे। इसी दौरान ओम प्रकाश सिंह तथा उनकी बेटियों रोमा और रीतू ने मिलकर चेतना सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गंभीर चोट लगने से चेतना सिंह की मौके पर ही मौत होसंदीप सिंह के अनुसार, करीब दस वर्ष पूर्व उन्होंने उक्त जमीन ओम प्रकाश सिंह के पिता स्वर्गीय जय नारायण सिंह से खरीदी थी। जमीन का बैनामा होने के बाद खारिज-दाखिल भी उनकी माता सुदामा देवी के नाम पर हो चुका है। इसके बावजूद आरोपी पक्ष जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे पुत्र आयुष सिंह (वैभव) को छोड़ गई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंचिता उगाले आत्महत्या मामले में पिता का चौंकाने वाला खुलासा, बोले- बेटी को पैसों के लिए हो रही थी प्रताड़ना
Next articleयूपी में मौसम का मिजाज बदला, प्रयागराज में 44 डिग्री, पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here