🔊 खबर सुनें
नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार) आवाज न्यूज़
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता के दृष्टिगत थाना नेवढ़िया में तैनात थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को हटाते हुए शिकारपुर चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी को नेवढ़िया थाने का नया प्रभारी निरीक्षक (एसओ) नियुक्त किया है।
पुलिस अधीक्षक के इस आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। नव नियुक्त एसओ निखिलेश तिवारी जल्द ही नेवढ़िया थाने का कार्यभार ग्रहण करेंगे।





