Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने जा रहे वृद्ध की...

Jaunpur News : मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

0
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
खुटहन, जौनपुर। बारात में हुए विवाद के मामले में मुकदमा दर्ज कराने जा रहे एक वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। बगैर पुलिस को सूचित किए परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया।मंगलवार की शाम मुबारकपुर गांव से सरायख्वाजा क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में बारात गई थी। बारात में पड़ोसी गांव अंगुली के लोग भी शामिल थे। द्वारा पूजा के समय दोनों गांवों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। रात में ही मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए अंगुली गांव निवासी भानुप्रताप खुटहन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने घटना स्थल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में होने की बात कहते हुए वहां जाकर मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी। थाने से लौटते समय इमामपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में 73 वर्षीय भानु प्रताप चतुर्वेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन उन्हें तत्काल गभिरन बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर ले जाकर बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article*जौनपुर: पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की बड़ी करवाई में नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी को हटाकर
Next articleजौनपुर न्यूज़:गांजा बरामदगी के मामले में पुलिस को झटका, कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर लेने से किया इनकार, अब पीड़ित को मिल रही है धमकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here