Home आवाज़ न्यूज़ विश्व योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ, जिला कारागार में बंदियों को सिखाए...

विश्व योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ, जिला कारागार में बंदियों को सिखाए गए योग के गुर

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Jaunpur News । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला कारागार जौनपुर में साप्ताहिक योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक पवन कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान मुख्य योग प्रशिक्षक डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य एवं आचार्य हरिदास वैद्य ने बंदियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।योग सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. ध्रुवराज योगाचार्य ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से मानसिक तनाव, अवसाद, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापे जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करता है।कार्यक्रम में बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जेलर सुभाष कुमार, डिप्टी जेलर नन्द किशोर, शिक्षाध्यापक प्रदीप कुमार अस्थाना सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।जेल प्रशासन का मानना है कि योग जैसी गतिविधियां बंदियों के व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।— आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

यह भी पढ़ें: जौनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, चंदवक पुलिस की कार्रवाई

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलोकप्रिय टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले ने आत्महत्या की
Next articleशक्ति केंद्र भाजपा की विचारधारा के पावरहाउस हैं”: सीएम पुष्कर सिंह धामी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here