Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News : पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को मारी...

Jaunpur News : पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को मारी साइड, यात्रियों में मचा हड़कंप

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

नागेंद्र माली
चंदवक,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरडीहा मोड पर रविवार को एक बस में उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब पास लेने के दौरान ट्रेलर ने बस को साइड मार दी जिससे बस के साइड के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर वाराणसी के लिए रवाना कर ट्रेलर चालक व बस को पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया।

बस चालक राजेश गौंड ने बजरंग नगर पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बस को घसीट दिया, जिससे बस में बैठे कुछ यात्रियों को चोटें भी आईं,विरोध करने पर ट्रेलर चालक गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी तरह बस को बजरंग नगर चौकी तक लाकर खड़ा किया, लेकिन वहां भी ट्रेलर चालक लोहे की रॉड लेकर मारने के लिए दौड़ पड़ा।पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर डिपो की बसों में यात्रियों को मिलेगा फर्स्ट एड और ORS, हीट वेव से राहत | आवाज़ न्यूज़

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJAUNPUR NEWS : पागल कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटा
Next articleJaunpur News : कुल्हनामऊ में सड़क दुर्घटना में ट्रेलर चालक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here