Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

जौनपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अजय राय को क्षेत्राधिकारी केराकत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, परमानंद कुशवाहा को क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पद से स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी जौनपुर सदर नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों की नई तैनाती से जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक गतिशील बनाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मड़ियाहूं के तेज तर्रार व ईमानदार छवि के क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा के स्थानांतरण होने की जैसे ही सर्किल क्षेत्र के लोगों को पता चली लोग काफी मायूस हो गये क्षेत्रीय लोगों की माने तो ये ऐसे अधिकारी थे जो सरल तरीके बड़े से बड़े समस्याओं का समाधान ढूंढ निकालते थे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleममता को एक और बड़ा झटका, टीएमसी के बागी खेमे में शामिल हुए सुदीप बंद्योपाध्याय
Next articleJaunpur News साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, जौनपुर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here