ससुराल में प्रेमी के साथ मिली विवाहिता, आपसी सहमति से मंदिर में हुई शादी
आवाज़ न्यूज़ संवाद | जौनपुर
खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के अपने प्रेमी के साथ मिलने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, घटना सामने आने के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और अंततः आपसी सहमति से विवाहिता की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई।
बताया जाता है कि विवाहिता की शादी वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहने लगा। इसी दौरान विवाहिता की नजदीकियां उसके रिश्तेदारी में आने वाले एक युवक से बढ़ गईं।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक बीती रात विवाहिता से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था। इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हो गई, जिसके बाद दोनों को एक साथ पकड़ लिया गया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।
मामला थाने पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। काफी देर तक चली पंचायत और समझौते के बाद युवक तथा युवती के परिजनों ने उनके संबंध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी और लिखित प्रक्रिया पूरी की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों ने बाद में क्षेत्र के एक मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती अपने नए पति के साथ चली गई।
हालांकि पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति और आवश्यक प्रक्रिया के अनुसार मामला निस्तारित किया गया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















