Nagendra Mali
जौनपुर। जिले के तहसील क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर (भटौली) में सर्पदंश (सांप के काटने) से जान गंवाने वाली महिला के पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा त्वरित आर्थिक मदद पहुंचाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बरियारपुर निवासी निर्मला (पत्नी अशोक शर्मा) की गत 6 जून 2026 को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। घटना के ‘दैवीय आपदा’ के अंतर्गत आने के कारण, नियमों के तहत मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया था।
बदलापुर के तहसीलदार योगेंद्र पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया गया। इसके तुरंत बाद, मृतका के परिजनों/वारिसों को ‘दैवीय आपदा निधि’ के तहत ₹4,00,000 (चार लाख रुपये मात्र) की अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।
लोगों ने तहसीलदार द्वारा घर आकर सहायता राशि प्रदान करने की उदारता और मानवता की सरहना करते देखे गए, वहीं इस दौरान तहसीलदार ने मौके पर उपस्थित अन्य ग्रामवासियों से भी आपदा के समय सतर्क रहने और सरकारी नियमों का पालन करने की अपील की गई।





