Home आवाज़ न्यूज़ बरेली में दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत...

बरेली में दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत ,अधूरा था पुल

0
🔊 खबर सुनें

कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे। उधर से पुल बन गया है, लेकिन फरीदपुर की तरफ से पुल नहीं था।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया, फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे जा गिरी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई , पुल अधूरा था और एक तरफ से नहीं बना था , जिस वजह से ये दर्दनाक हादसा हो गया।

खल्लपुर गांव के लोग जब रविवार की सुबह रामगंगा के किनारे पहुंचे तो उन्होंने एक कार को छतिग्रस्त पड़ा देखा। कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। गांव के लोगो ने ही पुलिस को सूचना दी, बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर की ओर आ रहे थे। अधूरे बने पुल से कार नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जब ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे तो वह का मंजर देख दंग रह गए। कार के आसपास पानी पूरा खून से लाल हो गया था। तीनों मृतकों के शवों का फरीदपुर थाना पुलिस द्वारा ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रामगंगा नदी के उस पार से तीनों के शव नाव से फरीदपुर की तरफ लाए गए। तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार व अमित की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे।वह किसी शादी समारोह में शामिल होकर शार्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद की ओर जा रहे थे।

The post बरेली में दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत ,अधूरा था पुल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंभल में मस्जिद सर्वे को लेकर झड़प, पथराव, आंसू गैस के गोले दागे गए ji
Next articleसंभल विवाद: यह लोकतंत्र पर हमला ,संभल की घटना पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।