Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर बदलापुर में दैवीय आपदा में मृतक महिला के परिजन को तहसीलदार...

जौनपुर बदलापुर में दैवीय आपदा में मृतक महिला के परिजन को तहसीलदार ने सौंपा ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि।

🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Nagendra Mali

जौनपुर। जिले के तहसील क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर (भटौली) में सर्पदंश (सांप के काटने) से जान गंवाने वाली महिला के पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा त्वरित आर्थिक मदद पहुंचाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बरियारपुर निवासी निर्मला (पत्नी अशोक शर्मा) की गत 6 जून 2026 को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। घटना के ‘दैवीय आपदा’ के अंतर्गत आने के कारण, नियमों के तहत मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया था।
बदलापुर के तहसीलदार योगेंद्र पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया गया। इसके तुरंत बाद, मृतका के परिजनों/वारिसों को ‘दैवीय आपदा निधि’ के तहत ₹4,00,000 (चार लाख रुपये मात्र) की अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है।

लोगों ने तहसीलदार द्वारा घर आकर सहायता राशि प्रदान करने की उदारता और मानवता की सरहना करते देखे गए, वहीं इस दौरान तहसीलदार ने मौके पर उपस्थित अन्य ग्रामवासियों से भी आपदा के समय सतर्क रहने और सरकारी नियमों का पालन करने की अपील की गई।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article22% से 30% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, सरकार का बड़ा फैसला
Next article2022 में 5 सीटें, 2024 में 8 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त: क्या जौनपुर में सपा 2027 में कर देगी भाजपा का सफ़ाया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here