Home जौनपुर नकाब पोश चोरों ने कीमती जेवरात व नकदी पर फेरा हांथ

नकाब पोश चोरों ने कीमती जेवरात व नकदी पर फेरा हांथ

0
🔊 खबर सुनें
चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के अजोरपुर गांव में सोमवार तड़के एक वृद्ध दम्पत्ति के घर चोरी की घटना सामने आई। प्रारंभिक सूचना डकैती की मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानवीन में जुट गये। जांच में मामला चोरी का निकला।
पीड़ित त्रिभुवन राय ने बताया कि वह अपने पैतृक मकान के पीछे बन रहे नए मकान के पास सो रहे थे जबकि उनकी पत्नी गिरीश देवी पैतृक मकान के एक कमरे में सो रही थीं। भोर करीब ढाई बजे गिरीश देवी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि 3—4 नकाबपोश घर में घुस चुके थे। वह कुछ समझ पाती, उससे पहले चोरों ने एक कमरे में धकेलकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद कमरे में बनी सीढ़ी के सहारे वह छत पर पहुंचीं और शोर मचाया।
आवाज सुनकर उनके पति सहित आस—पास के लोग मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा खोला। तब तक चोर भाग चुके थे। तत्पश्चात पता चला कि बगल के कमरे में रखे 4 बक्सों का ताला तोड़कर चोरों ने उसे खंगाल दिया था। गिरीश देवी ने बताया कि उनके बक्से से एक मंगलसूत्र, कान का टाप्स, चांदी की पायल, बिछिया और करीब 10 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गये। वहीं चोरी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।
भुक्तभोगी एक माह पहले मुम्बई से आया था घर
त्रिभुवन राय ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं और पेंटिंग का कार्य करते हैं। करीब एक माह पहले ही वह पत्नी के साथ गांव आए थे। पारिवारिक बंटवारे के बाद वह पैतृक मकान के पीछे अपनी जमीन पर नया मकान बनवा रहे हैं। वहीं मामले को प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता गिरीश देवी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleशराब के नशे में धुत पति ने पत्नी व बच्चों पीटा, रॉड से किया हमला
Next articleचाट विक्रेता की सड़क हादसे में मौत, बेटे की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।