🔊 खबर सुनें
सांकेतिक चित्र
जौनपुर।मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के भिखपुर गांव की निवासी रेखा मिश्रा ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने तथा लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने बच्चों साक्षी मिश्रा, प्रीतम मिश्रा और गंगाधर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
रेखा मिश्रा का आरोप है कि जब वह बच्चों को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।















