Home जौनपुर जमीन झगड़े में पड़ोसियों ने 76 वर्षीय महिला और बहू को ...

जमीन झगड़े में पड़ोसियों ने 76 वर्षीय महिला और बहू को पीटा, एफआईआर दर्ज​

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।जंघई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लासा में जमीन विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों द्वारा एक 76 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी बहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम लासा निवासी 76 वर्षीय अब्दुल सत्तार (पुत्र स्व. ऊधम) ने मीरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पड़ोसी शमीम और नसीम (पुत्र अब्दुल गफ्फार) ने उनकी जमीन पर बने पिलर, शौचालय (संडास) और बाउंड्री (हाता) को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
​जब बुजुर्ग अब्दुल सत्तार ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो दोनों भाई भड़क गए। आरोपियों ने गालियां देते हुए बुजुर्ग को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
​बीच-बचाव करने आई बहू को भी पीटा
बुजुर्ग के साथ मारपीट होते देख जब उनकी बहू मदीना (पत्नी अकरम) बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंची, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
​पीड़ित अब्दुल सत्तार ने पुलिस को  अपनी लिखित शिकायत दी। शिकायत में यह भी बताया गया है कि इस विवाद को लेकर पहले से ही एक ‘सुलहनामा’ हो रखा है, जिसकी कॉपी भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न की गई है।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसड़क दुर्घटना में युवक की गई जान
Next articleशराब के नशे में धुत पति ने पत्नी व बच्चों पीटा, रॉड से किया हमला
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।