Home जौनपुर ट्रकों पर पथराव कर चालक से मारपीट;नामजद समेत चार पर मुकदमा

ट्रकों पर पथराव कर चालक से मारपीट;नामजद समेत चार पर मुकदमा

0
🔊 खबर सुनें
 
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धन्नेपुर चौराहे के पास ट्रकों पर पथराव कर चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के चकेसर गांव निवासी मोहम्मद सलमान ने लाइन बाजार थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात अपनी दो ट्रकों के साथ शाहगंज से जौनपुर की ओर आ रहे थे। रात करीब 11:30 बजे जब दोनों ट्रक धन्नेपुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी चार युवकों ने ईंट-पत्थर फेंककर ट्रकों के शीशे तोड़ दिए।
पीड़ित के अनुसार ट्रकों को सड़क किनारे रोकने पर आरोपित युवकों ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशन नामक युवक सहित तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचाट विक्रेता की सड़क हादसे में मौत, बेटे की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त
Next articleभाई की हत्या के बाद जिससे शादी नहीं हो पाई उससे मिलकर फूट-फूट कर रोई सौम्या,आजाद बिंद हत्याकांड की यादें हुईं ताजा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।