Home जौनपुर घर में फंदे से लटका मिला किशोर शव,मौत से मचा कोहराम

घर में फंदे से लटका मिला किशोर शव,मौत से मचा कोहराम

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।बरसठी थाना क्षेत्र के शहाबपुर गांव में सोमवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर का शव घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान सनी शुक्ला (17) पुत्र शीतला प्रसाद शुक्ला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार घटना के समय किशोर घर में अकेला था। सूचना मिलने पर परिवार के लोग घर पहुंचे तो उसे फंदे से लटका पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअलग-अलग सड़क दुघर्टना में महिला समेत दो की मौत
Next articleसड़क दुर्घटना में युवक की गई जान
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।