✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, वाहनों की फिटनेस और दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में संचालित सभी वाहनों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाए। वाहनों की फिटनेस, परमिट, सुरक्षा उपकरण समेत अन्य आवश्यक मानकों की नियमित जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए चालक और परिचालकों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल वाहनों की नियमित जांच कर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर प्रभावी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए। आवश्यकता वाले स्थानों पर रंबल स्ट्रिप सहित अन्य सड़क सुरक्षा इंतजाम कराने को कहा। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से लगातार कार्रवाई करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






