Home आवाज़ न्यूज़ नाबालिग से निकाह करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

नाबालिग से निकाह करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

0
🔊 खबर सुनें

नागेन्द्र माली (आवाज न्यूज़)

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के बरहपुर गांव में नाबालिग लड़की से निकाह करना युवक को भारी पड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को धर दबोचा। बरहपुर गांव के मस्जिद में एक किशोरी की शादी आसिफ नामक युवक से कराई जा रही थी। हालांकि शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हो रही थी। आसिफ पुत्र आलमगीर निवासी दरियाबाद, आजमगढ़ की शादी चंदवक थाना क्षेत्र के बरहपुर की नाबालिग लड़की से कराया जा रहा था। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने दोनों की शादी रुकवा दी। सूचना पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय अपनी पूरी टीम के साथ पहुंच गए हैं। दोनों का जन्मतिथि खंगाली जा रही है। जन्म तिथि की सही तारीख जानने के लिए बरहपुर का प्राथमिक विद्यालय खुलवाया गया, जहां से किशोरी की प्राथमिक शिक्षा हुई है। अभी जांच चल रही है, जैसे ही रिपोर्ट आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके से मौलाना जो निकाह करवा रहे थे फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअंतिम संस्कार में शामिल होने आया युवक नदी में डूबा, हालत गंभीर वाराणसी रेफर |  
Next articleपत्थर गड्डी में पारदर्शिता के दावों पर उठे सवाल, किसान परिवार ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here