Home जौनपुर Jaunpur News स्कूटी में पेट्रोल डालते समय लगी आग, दो युवतियां गंभीर...

Jaunpur News स्कूटी में पेट्रोल डालते समय लगी आग, दो युवतियां गंभीर रूप से झुलसीं

0
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ संवाद

जौनपुर। स्कूटी में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लगने से दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी वसीम की पुत्री फरीन (28 वर्ष) और लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज निवासी राजेश चौहान की पुत्री सीता (25 वर्ष) आपस में सहेलियां हैं। फरीन एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत हैं और अवकाश के दिन वह अपनी सहेली सीता से मिलने उसके घर पहुंची थीं।

बताया जाता है कि ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलते समय स्कूटी का पेट्रोल समाप्त हो गया। घर में पहले से रखा पेट्रोल स्कूटी में डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और फरीन उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। फरीन को बचाने का प्रयास कर रही सीता भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों युवतियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसीएमओ के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र में मचा हड़कंप, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next articleनैनीताल सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कवियों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए उनकी प्रशंसा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here