उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट डालकर ‘12 बजे ट्रेन से कटकर जान देने’ की बात लिखी थी।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही पुलिस को सूचना मिली। लखनऊ पुलिस की साइबर सेल और स्थानीय टीम ने तुरंत युवक की लोकेशन ट्रैक की और ठीक समय पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: नोएडा: पति ने इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से रोका तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या, पीछे छोड़ गई दो बच्चे, पुलिस ने कहा ये
पूछताछ में पता चला कि युवक मानसिक तनाव में था। पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने दोबारा ऐसा कदम न उठाने का भरोसा दिया।
पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ित करने के आरोप में 2 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
The post इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट, लखनऊ पुलिस की सूझबूझ से युवक की जान बची appeared first on Live Today | लाइव टुडे.









