Home आवाज़ न्यूज़ मेरठ में कलयुगी पिता और सौतेली मां ने नाबालिग बेटी की तकिए...

मेरठ में कलयुगी पिता और सौतेली मां ने नाबालिग बेटी की तकिए से दबाकर कर दी हत्या, शव जलाया

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बेहद जघन्य और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भावनपुर थाना क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी में एक पिता और उसकी सौतेली पत्नी ने मिलकर अपनी 12वीं कक्षा पढ़ रही नाबालिग बेटी खुशबू की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले तकिए से लड़की का मुंह दबाकर उसकी हत्या की और फिर शव को गढ़ गंगा (गढ़मुक्तेश्वर) ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

जब यह खबर मृतका के ननिहाल पहुंची तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पक्ष ने मृतका के मामा-मामी पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

कड़ी पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

The post मेरठ में कलयुगी पिता और सौतेली मां ने नाबालिग बेटी की तकिए से दबाकर कर दी हत्या, शव जलाया appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबिजनौर में BJP जिला मंत्री पर महिला डॉक्टर का गंभीर आरोप, नशीली ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला
Next articleनौतपा के बीच राहत! 28 मई से UP में बदलेगा मौसम, 23 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।