उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है।
राजभर ने कहा कि बाराबंकी, मऊ, देवरिया और वाराणसी समेत कई जिलों में राजभर समाज के लोगों की हत्याएं यादवों द्वारा की गई हैं। उन्होंने विशेष रूप से मऊ में एक राजभर बेटी की हत्या का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यादव समाज राजभर समाज पर लगातार अत्याचार कर रहा है।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा, “अखिलेश यादव पहले यह बताएं कि दिल्ली की केंद्र सरकार आखिर कैसे गिरेगी? अब उनके अंदर कोई राजनीतिक ‘करंट’ नहीं बचा है, सिर्फ खोखली बयानबाजी कर रहे हैं।”
राजभर के इस आक्रामक बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातिगत तनाव और बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
The post ओम प्रकाश राजभर का सपा पर तीखा हमला, बोले- राजभरों पर लगातार हो रहा अत्याचार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.






