Home आवाज़ न्यूज़ दिल्ली धमाका: दिल्ली के प्रशांत विहार में एक ज़ोरदार धमाका, मौके पर...

दिल्ली धमाका: दिल्ली के प्रशांत विहार में एक ज़ोरदार धमाका, मौके पर मिला सफेद पाउडर..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दिल्ली के प्रशांत विहार में तेज धमाके की घटना सामने आई है. पुलिस को PCR पर कॉल इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद आला अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंच गई.

दिल्ली के प्रशांत विहार में PVR के पास एक तेज धमाका हुआ है. दिल्ली पुलिस के पास कॉल कर के इसकी सूचना दी गई है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस सबसे पहले इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह किस तरह का ब्लास्ट है. इलाके में धमाके की एक जोरदार आवाज सुनी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से एक तेज़ विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि मिठाई की दुकान के पास खड़े एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आयी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज मिलने की सूचना है , जिसके बाद फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, इसके बाद ही स्पष्ट होगा धमाका किस प्रकार का है और किस चीज़ का इस्तेमाल करके किया गया है।

इस बीच पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही इसके बारे में सभी को अधिक जानकारी दी जाएगी. इस जोरदार धमाके ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को चिंता में इसलिए भी डाल दिया है. क्योंकि ठीक इसी तर्ज पर एक ब्लास्ट दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक महीने पहले भी हुआ था. 20 अक्टूबर की सुबह रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के पास सुबह एक भयंकर धमाका हुआ था. प्रशांत विहार की तरह रोहिणी ब्लास्ट के बाद भी मौके से सफेद पाउडर बरामद किया गया था.

The post दिल्ली धमाका: दिल्ली के प्रशांत विहार में एक ज़ोरदार धमाका, मौके पर मिला सफेद पाउडर.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंभल हिंसा: 250 पत्थरबाजों के पोस्टर पुलिस ने जारी किए, पहचान बताने वालों को मिलेगा इनाम..
Next articleदिल्ली में PVR के पास दुकान में धमाका, मिला सफेद पाउडर जैसा पदार्थ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।