Home जौनपुर आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान | आवाज़...

आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान | आवाज़ न्यूज़

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। जनपद में संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिलाधिकारी Samuel Paul N. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) परमानंद झा, “आपदा मित्र” एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, राहत कार्य और जनजागरूकता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

जिलाधिकारी ने स्वयंसेवकों को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव और स्कूलों में जाकर लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी, लू, आंधी, वर्षा और बाढ़ जैसी संभावित आपदाओं को देखते हुए सभी विभागों को सतर्कता के साथ कार्य करना होगा।

 

बैठक में “सचेत ऐप” और “दामिनी ऐप” डाउनलोड करने की अपील भी की गई, ताकि लोगों को मौसम और आपदा से जुड़ी त्वरित जानकारी समय पर मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा मित्र और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक आपदा के समय प्रशासन और जनता के बीच मजबूत कड़ी का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकेंद्र ने घुसपैठियों और अस्वाभाविक जनसांख्यिकीय परिवर्तन’ की जांच के लिए एक पैनल की घोषणा की
Next articleJaunpur News सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाई गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर | आवाज़ न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here