Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, योग शिविर...

Jaunpur News श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, योग शिविर बना आकर्षण का केंद्र | आवाज़ न्यूज़

0
1001412341
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। बदलापुर ब्लॉक अंतर्गत उदपुर घाटमपुर गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के साथ आयोजित योग शिविर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

आचार्य राम मिलन महाराज द्वारा प्रतिदिन सुबह श्रद्धालुओं को योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

आचार्य राम मिलन महाराज ने कहा कि भक्तों की रक्षा की जिम्मेदारी भगवान की होती है। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही योग से होने वाले लाभ और सावधानियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

कथा आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleट्रंप ने ईरान के साथ वार्ता में प्रगति के संकेत दिए, ओबामा प्रशासन की आलोचना की
Next articleJaunpur News जौनपुर डिपो की बसों में यात्रियों को मिलेगा फर्स्ट एड और ORS, हीट वेव से राहत | आवाज़ न्यूज़
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।