Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर में आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड का इनामी आरोपी रवि यादव मुठभेड़...

जौनपुर में आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड का इनामी आरोपी रवि यादव मुठभेड़ में ढेर, SHO घायल

0
🔊 खबर सुनें

चर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी आरोपी रवि यादव को खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव के पास मुठभेड़ में मार गिराया।

रविवार रात हुई इस मुठभेड़ में लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में गोली लग गई। रवि यादव का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि यादव इलाके में है। टीम ने घेराबंदी की तो दो युवक बाइक पर आए और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रवि यादव के सीने में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि 1 मई को बारात लेकर जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की मनेछा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रवि यादव, प्रदीप बिंद और शोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

The post जौनपुर में आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड का इनामी आरोपी रवि यादव मुठभेड़ में ढेर, SHO घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपीएम मोदी के बेंगलुरु दौरे से पहले जेलेटिन स्टिक्स बरामद, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Next articleUP पंचायत चुनाव 2027 के बाद होंगे, 26 मई को खत्म होगा मौजूदा प्रधानों का कार्यकाल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।