Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News आजाद बिंद हत्याकांड में एक लाख का इनामी रवि यादव...

Jaunpur News आजाद बिंद हत्याकांड में एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर | आवाज़ न्यूज़

0
1001411115
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 जौनपुर। चर्चित दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड में फरार चल रहे तीन नामजद आरोपितों में से एक रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। रवि यादव खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंधी गांव का निवासी था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से एसआईटी और एसटीएफ लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। सोमवार भोर में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

गौरतलब है कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 24 वर्षीय आजाद बिंद की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर (जमदहां) निवासी सोनी बिंद के साथ तय हुई थी। एक मई की रात बारात लेकर जाते समय बादशाही बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

मामले में मृतक के पिता रामलखन बिंद की तहरीर पर प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक शरण देने और सहयोग करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News शादी की खुशियों के बीच मातम, ट्रक की टक्कर से सिविल इंजीनियर युवक की मौत
Next articleAawaz News portal
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।