Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News भाजपा राष्ट्र निर्माण का माध्यम, कार्यकर्ता ही पार्टी की असली...

Jaunpur News भाजपा राष्ट्र निर्माण का माध्यम, कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत: स्वतंत्र देव सिंह

0
1001407529
🔊 खबर सुनें

 जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता और उसकी विचारधारा है।

उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा में कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता, बल्कि संगठन और कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने कहा कि दल से बड़ा देश है और यही सोच भाजपा को अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाती है।

जल शक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं से विनम्रता और सादगी के साथ जनता के बीच जाने तथा उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हर घर नल से जल, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं ने गरीबों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

अपने संबोधन के अंत में स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन में अनुशासन और शुचिता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने कहा कि यह स्थान लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या से मिला है, इसलिए सभी को अहंकार से दूर रहकर सेवा भाव को अपना मूल मंत्र बनाना चाहिए।

इस अवसर पर गिरीश चन्द्र यादव, रमेश मिश्र, बृजेश सिंह, मनीष शुक्ला, के पी सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, सुशील उपाध्याय, कृपाशंकर सिंह, अजय शंकर दुबे, पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, अजय सिंह, मनोरमा मौर्य, गीता बिंद सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ मिलाने से किया इनकार
Next articleबिहार ने NEET पुनर्परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।