Home जौनपुर युवक ने कपड़े के सहारे फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले...

युवक ने कपड़े के सहारे फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगाया

0
🔊 खबर सुनें
परिवार में मचा कोहराम,जांच में जुटी पुलिस 
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सोमवार की सुबह एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस कुमार पुत्र राकेश कुमार 20 वर्ष दो माह पूर्व ही गुजरात से अपने घर वापस आया था।और अपने भाइयों तथा दादा-दादी के साथ रहता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अपने मकान के दूसरे तल पर संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।बता दे कि मृतक तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसके माता-पिता व छोटी बहन रोजी-रोटी के सिलसिले में अमृतसर में रहते हैं। बड़ा भाई गांव में रहकर शादी समारोहों में वीडियोग्राफी का कार्य करता है।
वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleस्कूटी – बाइक की टक्कर में पांच घायल, एक की हुई मौत
Next articleJaunpur News ईद-उल-अजहा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here