Home जौनपुर डीजल इंजन बेचने में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

डीजल इंजन बेचने में हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के खेताबचढ़ई गांव में बुधवार को डीजल इंजन बेचने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी हरिशंकर यादव  ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रेमशंकर यादव  यादव चोरी से डीजल इंजन बेचने की बात कर रहे थे।  उसे बेचने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रेमशंकर यादव गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूंसों और सरिया से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमशंकर यादव निवासी खेताबचढ़ई के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपुत्र को देखकर लौट रहे पिता सड़क हादसे का हुए शिकार,चचेरे भाई की मौत, कई घायल
Next articleसड़क दुर्घटना में दो सरकारी चिकित्सक सहित तीन घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here