Home जौनपुर सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,कंडक्टर की मौत

सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी,कंडक्टर की मौत

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदलापुर से प्रयागराज जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री सवार थे। हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या चालक के नियंत्रण खोने की बताई जा रही है।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleघायल हुए वृद्ध ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
Next articleरुपया 100 के पार जाने वाला है? विशेषज्ञों का कहना है- घबराने की जरूरत नहीं
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here