Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: जगदीशपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई कार,...

Jaunpur News जौनपुर: जगदीशपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकराई कार, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: गणेश पंडाल से लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत और छह गंभीर रूप से घायल

जौनपुर (आवाज़ न्यूज़)। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात एक तेज़ रफ्तार कार खड़ी ट्रक से जा भिड़ी। इस भीषण हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार अनिकेत वर्मा (पुत्र दिनेश चंद्र वर्मा, निवासी मियांपुर), प्रदीक कुमार भारद्वाज (पुत्र बबलू), और नीरज यादव (पुत्र राजेश यादव, निवासी सरोनी, केराकत) जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रहे थे। रास्ते में जगदीशपुर स्थित एक ढाबे के सामने उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रदीक कुमार की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खुटहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शांति भंग करने वाले 26 अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय को भेजा गया
Next articleJaunpur News जौनपुर शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए सिंगल रूट व्यवस्था लागू
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।