Home जौनपुर युवक को दौड़ाकर जान से मारने की धमकी देने पर, मुकदमा दर्ज

युवक को दौड़ाकर जान से मारने की धमकी देने पर, मुकदमा दर्ज

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।बरसठी थाना क्षेत्र के हरिद्वारी गांव में बाइक बनवाने गए युवक को कुछ लोगों ने दौड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी आकाश पटेल की तहरीर के अनुसार उनका भाई विट्ठल पटेल सोमवार को हरिद्वारी नदी पुल के नीचे एक मिस्त्री की दुकान पर अपनी बाइक बनवा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दिनेश, सूरज, नीरज, अनिल, कनक, अतुल, रिंकू व आनंद उर्फ डब्बू समेत दो अन्य लोग चार मोटरसाइकिलों से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विट्ठल को मारने के लिए दौड़ा लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद छोटू मिस्त्री ने विट्ठल को दुकान के अंदर कर शटर गिरा दिया, जिसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,डीएम ने जारी की एडवाइजरी
Next articleखेत में काम करते समय सांड के हमले से युवक घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here