Home जौनपुर ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत,दूसरा घायल

ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत,दूसरा घायल

0
🔊 खबर सुनें
शादी के लिए माला लेने जा रहे थे चंदवक बाजार, शादी की खुशियां मातम में बदली 
जौनपुर।चंदवक वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर श्री गणेश राय इंटर कॉलेज कर्रा के पास मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों शादी के लिए फूल माला लेने चंदवक बाजार जा रहे थे। घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
मृतक की पहचान 38 वर्षीय अखिलेश कुमार उर्फ बबलू  पुत्र गोरखनाथ निवासी रामकटोरा थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल बरामनपुर गांव आया हुआ था।
अखिलेश अपने रिश्तेदार संदीप कुमार (27) पुत्र अजय कुमार निवासी बरामनपुर के साथ बाइक से चंदवक बाजार माला लेने जा रहा था। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से वाराणसी जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश के सिर में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल संदीप का उपचार चल रहा है।
मृतक अपने पीछे पत्नी प्रतिमा, दो बेटे प्रांजल व अनिकेत तथा बेटी महिमा को छोड़ गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleखेत में काम करते समय सांड के हमले से युवक घायल
Next articleआजाद बिन्द दूल्हा हत्याकांड में न्याय के लिए भड़के परिजन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here