Home आवाज़ न्यूज़ कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर BJP...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ते ही हुई कार्रवाई

0
🔊 खबर सुनें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब पार्टी ने इंस्टाग्राम पर BJP के आधिकारिक अकाउंट को पछाड़ दिया था।

CJP ने इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स के पार पहुंचकर BJP (8.7 मिलियन) को पीछे छोड़ दिया था, जबकि कांग्रेस अभी भी 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ आगे है।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ब्लॉक होने की पुष्टि करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, “जैसा उम्मीद था, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया।”

कुछ दिनों पहले शुरू हुई यह व्यंग्यात्मक युवा मुहिम तेजी से लोकप्रिय हुई है। यह CJI सूर्य कांत के “कॉकरोच” और “परजीवी” वाले विवादित बयान के खिलाफ युवाओं के गुस्से और बेरोजगारी, पेपर लीक जैसी समस्याओं को लेकर चला अभियान है। पार्टी का नारा है- “सेकुलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी”।

The post कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ते ही हुई कार्रवाई appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसीतापुर में पति ने की गर्भवती पत्नी की बांके से काटकर हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर की दी जान
Next articleमऊ में तेज रफ्तार कार पलटी, गर्भवती पत्नी समेत तीन की मौत, एक घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।