Home जौनपुर कार ने ठेले व बाइकों में मारी टक्कर, मचा हड़कंप

कार ने ठेले व बाइकों में मारी टक्कर, मचा हड़कंप

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र नगर के कोतवाली परिसर के बगल मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे जा रहे ठेले तथा पटरी पर खड़ी दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसके बाद कार बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली के बगल सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। पास के दुकानदार ने रास्ता बाधित होने पर कार हटाने को कहा। बताया जाता है कि कार में बैठे युवक ने जैसे ही वाहन आगे बढ़ाया, चालक संतुलन खो बैठा। कार पहले सड़क पर आगे जा रहे एक ठेले से टकराई, फिर पटरी पर खड़ी दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleवीडियो बनाने से नाराज़ हो कर, महिला से गाली-गलौज, धमकी
Next articleहीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट,डीएम ने जारी की एडवाइजरी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here