जौनपुर।
पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को खौलते चावल के भगौने में धक्का देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र अंतर्गत लड़ियावर गांव निवासी वीरेंद्र सोनकर (40) पुत्र लालचंद सोनकर रविवार रात गांव में आई एक बारात में मौजूद थे। बताया जाता है कि वह भोजन बनने वाले स्थान के पास खड़े थे।
आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें खौलते चावल के बड़े भगौने में धक्का दे दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गंभीर रूप से झुलसे वीरेंद्र को परिजन पहले घर ले गए, बाद में हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सोनकर गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
रिपोर्ट : आवाज़ न्यूज़, जौनपुर
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया



















