उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी छवि और अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब वर्दी में रील या आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों और ट्रेनियों पर तत्काल विभागीय कार्रवाई होगी।
पुलिस मुख्यालय ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि सोशल मीडिया पॉलिसी 2023 का उल्लंघन करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी के दौरान या यूनिफॉर्म में अनुचित पोस्ट/रील डालने वाले कर्मियों को चिन्हित किया जा रहा है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के निर्देश पर ऐसे सभी मामलों की रिपोर्ट सीधे उनके कार्यालय को भेजी जाएगी।
पुलिस ने कहा कि कुछ कर्मचारियों की अनुशासनहीनता से पूरे महकमे की छवि खराब हो रही है। आपत्तिजनक पोस्ट का पूरा रिकॉर्ड (URL समेत) सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
The post वर्दी में रील बनाने पर सख्ती! UP पुलिस ने जारी किया कड़ा फरमान appeared first on Live Today | लाइव टुडे.






