Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में मौसम का तेवर बदला! 17 मई से लू के साथ...

यूपी में मौसम का तेवर बदला! 17 मई से लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश में आज 17 मई से मौसम तेजी से बदलने वाला है। एक तरफ भीषण गर्मी और लू का प्रकोप रहेगा, तो दूसरी तरफ पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी और मध्य यूपी के जिलों में दोपहर में लू (Heatwave) चलने की आशंका है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तपिश और गर्म हवाएं परेशान करेंगी। डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन से बचने की सलाह दी है।

शाम होते ही पूर्वी यूपी में मौसम करवट लेगा। आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ समेत कई जिलों में 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

The post यूपी में मौसम का तेवर बदला! 17 मई से लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleवर्दी में रील बनाने पर सख्ती! UP पुलिस ने जारी किया कड़ा फरमान
Next articleवायनाड बनेगा अगला अमेठी’: राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।