Aawaz news
यह भी पढ़ें: Jaunpur News अतिक्रमण पर चला बुलडोजर , भीटे की जमीन को प्रशासन ने कराया मुक्त
मछलीशहर । गुरुवार की रात में नगर की पटरियों पर कायम अतिक्रमण हटवाया गया है। नगर के चुंगी चौराहा से सराय मोहल्ला होते हुए सादीगंज और बादशाहपुर चौराहा तक अतिक्रमण हटवाया गया है।
नगर पंचायत के प्रशासक /ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा एवम अधिशाशी अधिकारी विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में गुरुवार की रात में चुंगी चौराहे से सड़क के किनारे नाली और पटरी पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जे सी बी की मदद से हटवाना शुरू किया। कार्यवाही लगभग तीन घंटे तक चली। नगर के मध्य की सड़क के दोनों तरफ कायम अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। उक्त कार्यवाही के बाद जाम की समस्या से लोगो को मुक्ति मिली है।अधिकारियों ने दुकानदारों से निर्धारित मानक का पालन करने की अपील भी की है। कार्यवाही के दौरान उक्त के अलावा नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव, थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, लिपिक प्रवेश कुमार सिंह, मनोज कुमार चौरसिया के साथ ही पुलिस के जवान और नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।।


















