Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News स्कूटी को टक्कर मारकर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्री समेत तीन घायल

Jaunpur News स्कूटी को टक्कर मारकर पलटी स्कॉर्पियो, पिता-पुत्री समेत तीन घायल

0
file_000000000f0071fa9babb737aa305cee
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर।

बदलापुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार बदलापुर-शाहपुर मार्ग पर इंडियन पेट्रोल पंप से करीब 50 मीटर आगे स्कॉर्पियो संख्या UP 84 Q 8278 अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो और स्कूटी दोनों पलट गए।

हादसे में स्कूटी सवार शमशेर (55) और उनकी पुत्री जहरून (19) निवासी भनूहाई थाना बदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों दवा लेने के लिए बदलापुर बाजार गए थे और वापस घर लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्री की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए दोनों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

वहीं स्कॉर्पियो चालक का उपचार बदलापुर सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या, शव के छह टुकड़े कर कुएं में फेंका; दो दोषियों को उम्रकैद
Next articleJaunpur News सेवई नाला के पास हुई छिनैती का खुलासा, खुटहन पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।