जौनपुर।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह की अदालत ने बिंदु देवी और नागेंद्र मिश्र को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। साथ ही जुर्माने की आधी धनराशि वादी मुकदमा को देने का आदेश दिया है।
अभियोजन के अनुसार बांसदेव पट्टी निवासी रामजीत पाल 7 सितंबर 2018 को दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर एजेंसी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई।
तीन दिन बाद 10 सितंबर को गांव अवरैला की कुम्हार बस्ती स्थित एक कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं में मोटरसाइकिल देखी। काफी मशक्कत के बाद जब शव बाहर निकाला गया तो लोग दहल उठे। शव छह टुकड़ों में कटा हुआ था। बाद में उसकी पहचान रामजीत पाल के रूप में हुई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम प्रसंग के चलते बिंदु देवी और नागेंद्र मिश्र ने मिलकर गड़ासी से रामजीत पाल की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े कर कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर दोनों आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता वीरेंद्र मौर्य ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन पक्ष को मजबूती से रखा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोनों आरोपितों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और अर्थदंड की सजा सुनाई।
रिपोर्ट : आवाज़ न्यूज़, जौनपुर
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












