जौनपुर।
खुटहन थाना क्षेत्र के सेवई नाला मंदिर के पास हुई छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार मियांचक गांव निवासी अभिषेक कुमार यादव ने खुटहन थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह 9 मई को पटैला बाजार से शाहगंज स्थित पार्सल ऑफिस जा रहा था। रास्ते में सेवई नाला मंदिर के पास बाइक रोककर पार्सल का हिसाब कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दो युवक अपाचे बाइक से सुईथाखुर्द नहर मार्ग से पटैला की ओर जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम शिवम गौतम निवासी दुमदुमा थाना सरपतहां तथा अभिनाश बिंद निवासी ईशापुर थाना सरपतहां बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1370 रुपये नकद, एक वीवो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक बरामद हुई।
पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविप्रकाश सिंह, कांस्टेबल संजय जायसवाल, विपिन जायसवाल, कुलदीप गोस्वामी, सोनू यादव और विनय यादव शामिल रहे।
रिपोर्ट : आवाज़ न्यूज़, जौनपुर
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
















